एनशॉर्ट्स
जयपुर के आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, हैरतअंगेज करतबों ने मोह लिया सबका मन
जयपुर में हुए भारतीय वायु सेना के के एयर शो में एयरफोर्स की सूर्य किरण और सारंग टीम ने हवा में हैरतअंगेज प्रदर्शन किया. जल महल इलाके में हुए एयर शो में झील के पानी के ऊपर एयरफोर्स के प्लेन और हेलिकॉप्टर्स ने प्रदर्शन से सभी मन मोह लिया. सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने लाल और सफेद रंग के हॉक जेट विमानों से प्रदर्शन किया. प्रदर्शन देख गदगद हुए लोग नौ जेट विमान एक साथ हवा में अलग-अलग करतब दिखाते हुए प्रदर्शन कर रहे थे. इन विमान ने 1000 फीट की ऊंचाई पर महज 5 मीटर की दूरी पर 18 डिस्प्ले दिया. इसी तरह सारंग टीम के हेलिकॉप्टर्स ने नाहरगढ़ बेस से उड़ान भरी. पांच हेलीकॉप्टरों ने अलग-अलग तरह के प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया. सूर्य किरण टीम के विमानो ने हवा में तिरंगा पैदा कर लोगों में देश प्रेम का जज़्बा पैदा किया. सुरक्षा के कड़े इंतजाम सूर्य
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।