एनशॉर्ट्स
चाहे अफगानिस्तान हो या पाकिस्तान…. पश्तून आबादी को दुश्मन क्यों मानती है मुनीर आर्मी? 24 घंटे में 22 पश्तूनों की हत्या
पाकिस्तान की सेना चाहे अफगानिस्तान हो या फिर खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत हर तरफ आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के नाम पर पश्तूनों को मौत के घाट उतार रही है. शनिवार की आधी रात में अफगानिस्तान पर की गई स्ट्राइक में नंगरहार प्रांत के बेसुद जिले में पाकिस्तानी सेना ने एक रिहायशी मकान को निशाना बनाया था, जिसमें 11 बच्चों समेत 17 लोगों को मौत हो गई. ये सभी 17 अफगानिस्तान के आम शहरी थे और पश्तून थे. अफगानिस्तान के अलावा अपने खुद के देश में भी पाकिस्तानी सेना ने कल खैबर पख्तूनख्वाह के ओरक्जाई जिले की तिराह घाटी में भी एक गाड़ी पर मोर्टार से फायर कर दिया, जिसमें 2 बच्चों समेत 5 पश्तूनों की मौत हो गई. घटना के बाद जब लोगों ने पाकिस्तानी पोस्ट पर जाकर प्रदर्शन किया तो निहत्थे पश्तूनों पर पाकिस्तान की पंजाबी बाहुल्य सेना ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिसमे तकरीबन 8 आम स्थानीय पश्तून घायल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।