Sports
ENG vs SL: गेंदबाज हिट तो बल्लेबाज फ्लॉप, सुपर-8 का पहला मैच हारा श्रीलंका; लो स्कोरिंग मुकाबले में इंग्लैंड ने किया चमत्कार
England vs Sri Lanka Highlights Super 8: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराकर चौंका दिया है. जोफ्रा आर्चर और विल जैक्स ने गेंदबाजी में ऐसा कहर बरपाया कि श्रीलंकाई बल्लेबाजों की एक ना चली. कप्तान दासुन शनाका ने अंत तक लड़ाई लड़ी, लेकिन निश्चित हार को टाल नहीं पाए. पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंकाई टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 95 रनों पर ऑलआउट हो गई. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय श्रीलंका पर भारी पड़ा. श्रीलंका की बात करें या इंग्लैंड की, पूरे मैच में गेंदबाजों का ही दबदबा रहा, इसलिए दोनों पारियों में कुल मिलाकर 19 विकेट गिरे. शुरुआत में ही विल जैक्स और जोफ्रा आर्चर ने लगातार श्रीलंकाई टीम को झटके दिए, जिससे वह उबर ही नहीं पाया. इंग्लैंड का चमत्कार सुपर-8 में इंग्लैंड के लिए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।