Politics
Namo Bharat: 'दिल्ली में किराए पर नहीं लेना होगा घर, एक ही स्टेशन से मेट्रो और नमो भारत', मेरठ में उद्घाटन के बाद बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (22 फरवरी 2026) को मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में नमो भारत ट्रेन और बहुप्रतीक्षित मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने हरी झंडी दिखाकर दोनों सेवाओं को रवाना किया और इसे उत्तर प्रदेश तथा पूरे एनसीआर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन बताया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने उद्घाटन से पहले मेरठ मेट्रो में सफर भी किया. इस दौरान उनकी मुलाकात स्कूल और कॉलेज के कई युवाओं से हुई. पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं ने उनसे बातचीत में बताया कि उन्होंने ऐसे शानदार दिनों की कल्पना नहीं की थी. वे उन पुराने समय को याद कर रहे थे जब शाम होते ही पूरे रूट पर सन्नाटा छा जाता था और डर व भय का माहौल रहता था. प्रधानमंत्री ने कहा कि अब एक ओर कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है, वहीं दूसरी ओर लोगों
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।