Sports
IND vs SA Super-8 Live Score: अहमदाबाद में भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत, कौन मारेगा बाजी? पढ़ें पल-पल का अपडेट
2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का सबसे बड़ा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं. इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है और दोनों ही टीमों में पावर हिटर्स की भरमार है. ऐसे में हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है. भारत और दक्षिण अफ्रीका, दोनों ही लीग स्टेज में अजेय रहे हैं. एक तरफ टीम इंडिया ग्रुप A को टॉप करके आ रही है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप D में पहला स्थान हासिल किया था. 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी यही दो टीम आमने-सामने आई थीं, जहां भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. खैर अभी सामने सुपर-8 की चुनौती है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए मददगार
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।