Entertainment
'यादव जी की लव स्टोरी' रिलीज से पहले ही घिरी विवादों में, एल्विश यादव का भी रिएक्शन आया सामने
27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' का टीजर सामने आते ही विवादों का दौर शुरू हो गया है. यादव समाज ने फिल्म के नाम और उसमें दिखाए गए कुछ सीन पर कड़ी आपत्ति जताते हुए विरोध शुरू कर दिया है. वहीं इस बहस में फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव भी शामिल हो गए हैं. यादव समाज की नाराजगीयादव समाज का कहना है कि मनोरंजन के नाम पर किसी खास समुदाय की गरिमा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उनका आरोप है कि फिल्म में उनके समुदाय की छवि को गलत तरीके से दिखाया गया है. जिससे समाज की भावनाओं और सम्मान को ठेस पहुंचती है. समाज ने साफ कहा कि जब तक विवादित सीन हटाए नहीं जाते और कंटेंट में सुधार नहीं किया जाता है तब तक फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने देंगे. एल्विश यादव का बयानइस पूरे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।