Sports
भारत और दक्षिण अफ्रीका का सुपर-8 मैच बारिश में धुला, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? जानें नियम
India vs South Africa Rain Chances: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का सबसे पहला मैच बारिश में धुल गया था. पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच में एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका. आज सुपर-8 में भारतीय टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होना है. यदि यह मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ जाता है, तो जानिए सेमीफाइनल का फैसला कैसे होगा. अगर रद्द हुआ भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच, तो क्या? अगर भारत और दक्षिण अफ्रीका का सुपर-8 मैच बारिश या किसी अन्य कारण से रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों में से कोई भी बाहर नहीं होगी, बल्कि उन्हें एक-एक अंक मिलेगा. ठीक वैसे, जैसे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को मिला था. आज का मैच रद्द होने पर भी भारत और दक्षिण अफ्रीका के पास सेमीफाइनल में जाने का पूरा मौका होगा. भारतीय टीम को इसके बाद 26 फरवरी को जिम्बाब्वे और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।