एनशॉर्ट्स
लंदन की सड़कों पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर का हाथ थामे दिखीं कृति सेनन, वायरल हो रहा वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी पर्सनल लाइफ को चर्चा में बनी रहती हैं. कृति सेनन के करोड़पति बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट करने की खबरें हैं. दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है. कबीर कृति की बहन नुपूर की शादी में भी गए थे. अब कृति और कबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. कबीर संग दिखीं कृति सेननकृति सेनन का जो वीडियो वायरल है, उसमें वो रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग लंदन की सड़कों पर दिखीं. वो कबीर का हाथ थामे दिखीं. उन्होंने ब्राउन टॉप, डेनिम जींस पहने थे. साथ ही जैकेट पहनी हुई थी. लुक को उन्होंने हाई बूट्स से कंप्लीट किया. ओपन हेयर और लाइट मेकअप उन पर जंच रहा था. वहीं कबीर को ब्लू कलर के ट्रैक सूट में दिखें. कृति और कबीर आपस में बातचीत करते हुए सड़क पर दिखे. बता दें कि कृति सेनन और कबीर ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।