एनशॉर्ट्स
जेह ने 5वें जन्मदिन पर लगाए पेड़, करीना कपूर ने पोस्ट शेयर कर दिखाई झलक
बॉलीवुड कपल करीना कपूर और सैफ के छोटे बेटे जेह अली खान ने कल, 21 फरवरी को अपना पांचवां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस खास दिन को जेह ने परिवार और नेचर दोनों के साथ मनाया. जेह की मां करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी कुछ तस्वीरें शेयर की. पोस्ट में जेह अपने पैरेंट्स के साथ पौधे लगाते हुए नजर आ रहे हैं. जेह ने 5वें जन्मदिन पर लगाए पेड़जेह के बर्थडे को सैफ-करीना ने खास तरीके से सेलीब्रेट किया. इस मौके पर पूरे परिवार ने साथ मिलकर पेड़-पौधे लगाए. करीना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि सैफ-करीना संग उनके दोंनो बेटे पेड़-पौधे लगाते दिख रहे हैं. पोस्ट शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा 'जन्मदिन का मतलब है पेड़-पौधे लगाना और आजाद रहना. जन्मदिन की बहुत- बहुत बधाई जेह बाबा.' View this
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।