एनशॉर्ट्स
मिडिल ईस्ट पर मंडरा रहे युद्ध के बादल! ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने शुरू की सैनिकों की गुप्त शिफ्टिंग
मीडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने अपने सैन्य कर्मियों की आवाजाही शुरू कर दी है. अलग-अलग सैन्य ठिकानों पर तैनात अमेरिकी सैनिकों को अज्ञात मिशनों के तहत ट्रांसफर किया जा रहा है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब ईरान के साथ संभावित सैन्य टकराव की आशंकाएं तेज हो गई हैं. जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, द न्यू यॉर्क टाइम्स ने खुलासा किया है कि पेंटागन अधिकारियों के हवाले से कतर स्थित अल उदीद एयरबेस से सैकड़ों अमेरिकी सैनिकों को हटाया गया है. अल उदद एयर बेस अमेरिका का क्षेत्र में प्रमुख सैन्य अड्डा माना जाता है. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक इसी तरह की हलचल बहरीन, इराक, सीरिया, कुवैत, सऊदी अरब, जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर भी देखी गई है. बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े का मुख्यालय स्थित है. अधिकारियों को आशंका है कि यदि पूर्ण युद्ध की
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।