Sports
Pallekele Weather Today: पल्लेकेले में आज बारिश की संभावना, कहीं रद्द न हो जाए SL vs ENG मैच; ऐसा हुआ तो क्या बनेगा समीकरण? जानिए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड का दूसरा मैच आज श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच है. ये मुकाबला कैंडी में स्थित पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि बारिश इस मैच का मजा किरकिरा कर सकती है. शनिवार को सुपर-8 का पहला मैच (पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड) भी बारिश के कारण बिना कोई गेंद खेले रद्द हो गया था. जानिए पल्लेकेले में आज मौसम कैसा रहेगा, बारिश की कितनी संभावना है? साथ में समझिए कि अगर ये मैच रद्द हुआ तो ग्रुप 1 का समीकरण क्या होगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में 4-4 टीमों के 2 ग्रुप्स हैं. श्रीलंका और इंग्लैंड ग्रुप 2 में शामिल है, इसी ग्रुप का पहला मैच बारिश में धुल गया था. आर प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित उस मैच में टॉस के बाद बारिश शुरू हुई, जो रुकी ही नहीं. नतीजा ये हुआ कि मैच रद्द करना पड़ा और दोनों टीमों को 1-1
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।