Sports
Watch: 'लग रहा है जैसे शादी…', एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा का मजाकिया अंदाज, विराट कोहली की भी छूटी हंसी
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अभी इंडिया आए हुए हैं. इस दौरान वह प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम भी गए. इसके बाद उन्हें गेटवे ऑफ इंडिया में देखा गया. रविवार की सुबह दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दोनों आराम से सभी फैंस के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं. इस बीच अनुष्का ने कुछ ऐसा कहा, जिस पर कोहली की भी हंसी छूट गई. वायरल वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सभी फैंस के साथ एयरपोर्ट पर आराम से फोटो खिंचवा रहे हैं. फैंस ने भी इस अच्छे मौके को नहीं छोड़ा, वहां मौजूद सभी लोग एक-एक करके फोटो खिंचवाने लगे. इस बीच अनुष्का ने कोहली से कहा, "ऐसा लग रहा है जैसे शादी की फोटो खिंचवा रहे हैं." ये सुनकर कोहली भी हंस पड़े, फिर वह एयरपोर्ट के अंदर चले गए. "aisa lag rha hai
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।