Sports
रमजान के पाक महीने में अफगानिस्तान पर बमबारी, कई धार्मिक किताबें जलीं, जानें पाकिस्तान ने क्या कहा?
दोहा में हुए सीज़फायर के समझौते को तोड़ते हुए पाकिस्तान ने एक बार फिर अफ़ग़ानिस्तान में 7 जगहों पर आधी रात को हवाई हमले किए. पाकिस्तान ने ये हमले रात तकरीबन साढ़े 12 बजे के आस-पास शुरू किए थे, जिसमें सबसे पहला हमला अफ़ग़ानिस्तान के पक्तिका प्रांत के बारमाल शहर में स्थित मदरसे पर हुआ. पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा किए गए मिसाइल हमले के बाद हर तरफ़ मदरसे का मलबा ही दिखाई दे रहा है, साथ ही रमजान के महीने में पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए हमले के बाद मदरसे में रखी मज़हबी किताबें भी नष्ट हो गई, जिन्हें स्थानीय लोग हमले के बाद दिखाते नज़र आए. पक्तिका प्रांत के बारमाल के अलावा पाकिस्तानी सेना ने उर्गुन, खोग्यानी, घनी खेल ,बेहसूद शहर और खोश्त के दो शहरों पर भी हवाई हमले किए. पिछले साल सितंबर के बाद से पाकिस्तान का अफ़ग़ानिस्तान पर ये चौथा हवाई हमला है और अक्टूबर 2025 में क़तर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।