Sports
बारिश की भेंट चढ़ा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का सुपर-8 मैच, जानें अब आगे क्या होगा
Pakistan & New Zealand Super-8 Match Cancelled Due To Rain: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड की शुरुआत क्रिकेट फैंस के लिए निराशाजनक रहा. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. ये मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन इस मुकाबले में टॉस होने के बाद शुरू हुई मूसलाधार बारिश की वजह से खेल की एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और अंततः अंपायरों को मैच रद्द करने का फैसला लेना पड़ा. अंक बटवारे के साथ सुपर-8 की हुई खराब शुरुआत पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन प्रकृति के आगे किसी की न चली. आईसीसी नियमों के मुताबिक, मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा है. सेमीफाइनल की दौड़ के लिहाज से ये परिणाम दोनों टीमों के लिए चिंताजनक है, क्योंकि
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।