Sports
IND vs SA: सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका से भारत का पहला मुकाबला, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग समेत फुल डिटेल्स
India vs South Africa Super 8 Live Streaming: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत अपना पहला सुपर-8 मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगी. ये दोनों टीम अभी तक वर्ल्ड कप में हारी नहीं हैं. एक तरफ टीम इंडिया ग्रुप A को टॉप करके आ रही है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप D में पहला स्थान हासिल किया था. 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी यही दो टीम आमने-सामने आई थीं, जहां भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. खैर अभी सामने सुपर-8 की चुनौती है. उससे पहले प्लेइंग इलेवन और लाइव स्ट्रीमिंग समेत मैच से जुड़ी सारी डिटेल जान लीजिए. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: लाइव स्ट्रीमिंग सुपर-8 में भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच रविवार, 22 फरवरी को खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है. लाइव मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा. टीवी पर भारत
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।