एनशॉर्ट्स
'मेरा पूरा दिन खराब हो गया', आपत्तिजनक कमेंट्स के बाद गौतमी कपूर ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक
टीवी और फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस गौतमी कपूर इन दिनों सोशल मीडिया से दूर हैं. गौतमी ने पिछले दो महीनों से इंस्टाग्राम पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है. अब उन्होंने खुद सामने आकर बताया है कि आखिर उन्होंने ये ब्रेक क्यों लिया. गौतमी ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में खुलासा किया कि उन्हें लगातार भद्दे और अपमानजनक कमेंट्स मिल रहे थे. सुबह उठते ही जब वो फोन देखती थीं, तो सबसे पहले नेगेटिव बातें पढ़ने को मिलती थीं. आपत्तिजनक कमेंट्स ने किया परेशान गौतमी ने कहा कि इस पड़ाव पर उन्हें किसी की पहचान की जरूरत नहीं है. वो अपने परिवार और अपने छोटे से सर्कल में खुश हैं. लेकिन जब बात उनके करीबियों तक पहुंची और उनके बारे में भी गलत बातें लिखी जाने लगी, तब उन्हें लगा कि अब दूरी बनाना ही बेहतर है. इंस्टाग्राम से दूर रहने के बाद उन्होंने महसूस किया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।