Sports
NZ vs PAK Match Abandoned: बारिश की भेंट चढ़ा सुपर-8 का पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच, एक्शन को तरसी फैंस की आंखें, एक भी गेंद का नहीं हुआ खेल
Pakistan vs New Zealand Match Cancelled: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का सुपर-8 मैच रद्द हो गया है. बारिश के कारण मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. पाक टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था लेकिन उसके बाद निरंतर बारिश होती रही. मैच ऑफिशियल्स ने पांच-पांच ओवर का मैच करवाने का भी प्रयास किया, लेकिन सभी कोशिशें नाकाम रहीं. सुपर-8 का सबसे पहला मैच रद्द होने के कारण पाकिस्तान और न्यूजीलैंड, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला है. पांच-पांच ओवर का मैच करवाने के लिए 10:16 का कट-ऑफ टाइम रखा गया था, लेकिन करीब 9 बजकर 5 मिनट के समय पर मैच को आधिकारिक रूप से रद्द घोषित कर दिया गया. इस मैच से पूर्व बाबर आजम के खेलने पर संशय बना हुआ था. बाबर लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और उनका स्ट्राइक रेट बहुत खराब रहा है. इसके बावजूद बाबर को प्लेइंग इलेवन
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।