एनशॉर्ट्स
शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं रकुल प्रीत-जैकी भगनानी, रोमांटिक पोस्ट शेयर किया विश
एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह अक्सर अपने स्टाइल और खुशमिजाज अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं. पर्दे पर वो जितनी जीवंत और खुशमिजाज दिखती हैं उतनी ही अपनी पर्सनल लाइफ में भी खुश रहती हैं. आज उनके और उनके पति जैकी भगनानी की शादी को दो साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर कर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं. रकुलप्रीत का प्यार भरा मैसेजशादी की दूसरी सालगिरह के मौके पर रकुलप्रीत ने जैकी के लिए बेहद दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा है. उन्होंने कहा, 'मेरे प्यार को शादी की दूसरी सालगिरह की शुभकामनाएं. तुम बिल्कुल मेरे सपनों की तरह हो. तुम्हारे साथ रहना सपनों जैसा ही है. तुम मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट और सबसे अच्छे दोस्त हो. इन सबके साथ ही तुम एक नर्म दिल इंसान भी हो. तुम्हारा जीवन जीने के तरीके पर मुझे बहुत गर्व है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।