Sports
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच तो क्या होगा? किसे होगा ज्यादा फायदा? जानें नियम
न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-8 मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है. ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय समयानुसार मैच 7 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण खेल शुरू होने में देरी हुई. इस वजह से पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच पर रद्द होने का खतरा मंडराने लगा है. यहां जान लीजिए अगर यह मैच रद्द हुआ तो किस टीम को सबसे ज्यादा फायदा होगा. रद्द होने पर किसे फायदा? अगर पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. चूंकि यह सुपर-8 स्टेज में ग्रुप 2 का मैच है, जिसमें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के अलावा इंग्लैंड और श्रीलंका भी मौजूद हैं. आज का मैच रद्द होने पर पाकिस्तान टीम को एक अंक मिलेगा, जिसके बाद उसे इंग्लैंड और श्रीलंका से भी खेलना होगा. अगर पाकिस्तान अगले दोनों मैच जीत जाती है तो उसके कुल 5 अंक हो
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।