Sports
क्या सुपर-8 में एक जीत टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचा देगी? समझ लीजिए फाइनल-सेमीफाइनल का पूरा रास्ता
T20 World Cup Super 8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान समेत आठ टीमों ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया. अब इन सभी टीमों के बीच सेमीफाइनल और फाइनल में जाने की जंग छिड़ गई है. भारतीय टीम अपना पहला सुपर-8 का मैच 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगी. अब सवाल है कि क्या टीम इंडिया केवल एक जीत के बाद ही सेमीफाइनल में चली जाएगी. क्या सेमीफाइनल में जाने के लिए दक्षिण अफ्रीका पर जीत काफी होगी? यहां आसान भाषा में समझ लीजिए सुपर-8 का पूरा फॉर्मेट और भारत को सेमीफाइनल में जाने के लिए क्या करना होगा. सबसे पहले सुपर-8 का फॉर्मेट समझिए. टूर्नामेंट में कुल 20 टीम थीं, उन्हें पांच-पांच के 4 ग्रुप में बांटा गया. इन चार ग्रुपों में जो भी दो टीम पहले और दूसरे स्थान पर रहीं, उन्हें सुपर-8 में जगह मिली. अब इन आठ टीमों को दोबारा 2 अलग-अलग ग्रुप
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।