एनशॉर्ट्स
रणबीर कपूर और करिश्मा कपूर संभालेंगे RK स्टूडियो की कमान, लीज पर ली 5 मंजिला इमारत
दिवंगत एक्टर और बॉलीवुड के शो-मैन के नाम से मशहूर राज कपूर ने 1948 में आरके स्टूडियो की स्थापना की थी. जिसके तहत कई सारी हिट और सुपरहिट फिल्में बनी हैं. 1999 में बनी 'आ अब लौट चलें' इस बैनर तले बनी आखिरी फिल्म थी, जिसका निर्देशन ऋषि कपूर ने किया था. अब अपने परिवार की इस धरोहर को रणबीर कपूर संभालने की प्लानिंग कर रहे हैं. जिसके लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. लीज पर ली 5 मंजिला इमारतलेटेस्ट्ली की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर और परिवार ने मिलकर मुंबई के अंधेरी इलाके में आरके स्टूडियो के लिए एक पांच मंजिला इमारत खरीदी है. ये इमारत कनकिया वॉल स्ट्रीट कमर्शियल बिल्डिंग में 20 साल की लीज पर ली गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस बिल्डिंग में दोबारा से आरके स्टूडियो बनाया जाएगा, जिसमें एक आर्ट स्टूडियो, मेकअप रूम, स्क्रीनिंग रूम और मंदिर होगा. तो वहीं एक फ्लोर म्यूजिक
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।