Sports
NZ vs PAK Super-8 Live Score: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में कौन मारेगा बाजी? मुकाबले में बारिश के आसार; पढ़ें पल-पल का अपडेट
2026 टी20 वर्ल्ड कप में अब सुपर-8 के मुकाबले शुरू हो गए हैं. अब 8 टीमों के बीच ट्रॉफी की असली जंग शुरू हुई है. सबसे पहले न्यूजीलैंड और पाकिस्तान आमने-सामने हैं. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोनों ही टीमें इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आज एक रोमांचक मैच होने की उम्मीद है. पाकिस्तान या न्यूजीलैंड, हेड टू हेड में कौन आगे? अब तक पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कुल 49 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में पाकिस्तान ने बढ़त हासिल करते हुए 24 में जीत दर्ज की है, जबकि बाकी के 23 मैच कीवी टीम ने अपने नाम किए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि सुपर-8 की जंग में कौन सी टीम किस पर हावी पड़ती है. आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट टूर्नामेंट के लीग चरण में आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।