एनशॉर्ट्स
Karnataka: मेडिकल एग्जाम में चीटिंग कर रहा था छात्र, टोकने पर टीचर को बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल
Karnataka News: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक होम्योपैथी कॉलेज में इंटरनल एग्जाम के दौरान एक मेडिकल स्टूडेंट ने अपने ही टीचर पर हमला कर दिया. यह घटना उस समय हुई जब स्टूडेंट को नकल करते पकड़े जाने के बाद एग्जाम हॉल से बाहर जाने को कहा गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, कलबुर्गी स्थित एक होम्योपैथी कॉलेज में होम्योपैथिक मटेरिया मेडिका विषय की इंटरनल एग्जाम चल रही थी. आरोपी स्टूडेंट शहबाज एग्जाम के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर नकल कर रहा था. उस समय असिस्टेंट प्रोफेसर शिवराज कुमार एग्जाम हॉल के इंचार्ज थे. उन्होंने स्टूडेंट को नकल करते हुए देख लिया और तुरंत उसके पास जाकर उसकी आंसर शीट जब्त कर ली. इसके बाद उन्होंने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।