एनशॉर्ट्स
Video: सड़क पर 'सफेद मौत' का तांडव! पलक झपकते ही आग का गोला बना गैस टैंकर, 4 की मौत
Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भयावह सड़क हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो चिली की राजधानी सैंटियागो से सामने आया है. वीडियो में लिक्विड गैस से भरा एक ट्रक सड़क पर पलटा हुआ दिखाई देता है, जिसके कुछ ही पल बाद तेज धमाका हो जाता है. धमाके के बाद पूरे इलाके में सफेद धुएं का घना गुबार फैल जाता है, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण ट्रक सड़क किनारे पलट गया. पलटते ही टैंकर में विस्फोट हो गया और आग लग गई. हादसा इतना तेज था कि दूर तक आग और धुएं का गुबार दिखाई दिया. मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया. चिली में भयंकर सड़क हादसा, चार की मौत चिली के सैंटियागो में लिक्विड गैस ले जा रहा ट्रक पलट गया और उसमें धमाका हो गया।
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।