Sports
कल टी20 वर्ल्ड कप में 2 बड़े मुकाबले, सुपर-8 में भारत समेत 4 टीमें होंगी एक्शन में; जानें दोनों मैच की डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कल यानी 22 फरवरी, रविवार को सुपर-8 के दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होगा. फिर दूसरी भिड़ंत भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगी. एक मैच श्रीलंका और दूसरा भारत की सरजमीं पर होगा. चारों ही टीमें सुपर-8 में अपने पहले मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेंगी. तो आइए दोनों मैचों की टाइमिंग से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक सबकुछ जानते हैं. श्रीलंका बनाम इंग्लैंड पहला मैच रविवार का पहला मैच श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत दोपहर में 3:00 बजे से होगी. भारत में कहां देखें लाइव? मुकाबले को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार के जरिए होगी. मैच के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।