Politics
'नेपाल के GenZ आंदोलन से प्रेरित था AI समिट में कांग्रेस का शर्टलेस प्रोटेस्ट', दिल्ली पुलिस का दावा
दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद देश में राजनीति गरमा गई है. इसे लेकर अलग-अलग राज्यों में बीजेपी के कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच दिल्ली पुलिस ने शनिवार (21 फरवरी 2026) को प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ताओं को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने चारों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. नेपाल के GenZ आंदोलन से प्रेरित था प्रदर्शन: पुलिस दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा, 'प्रदर्शन के दौरान देशविरोधी नारे लगाए गए नेपाल के GenZ की तर्ज पर देश को बांटने वाले नारे लगाए. उन्होंने प्रदर्शन की ऐसी जगह चुनी, जहां दूसरे देशों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद थे.' पुलिस ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने धक्कामुक्की की और इस दौरान कुछ पुलिसवालों को चोट लगी. कोर्ट ने पुलिस से पांच दिन की रिमांड
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।