Sports
आज सुपर-8 में भिड़ेंगे पाकिस्तान-न्यूजीलैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग समेत फुल डिटेल्स
Pakistan vs New Zealand Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का पहला मुकाबला आज यानी 21 फरवरी (शनिवार) को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के जरिए दोनों ही टीमें जीत हासिल कर सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत करना चाहेंगी. तो आइए जानते हैं कि इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स क्या हैं. पिच रिपोर्ट टूर्नामेंट के लीग चरण में आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए ज्यादा कारगर दिखाई दी है. इस मैदान पर तेजी से रन बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है. गेंद थोड़ा रुककर आती है, जिससे बल्लेबाजों को खेलने में दिक्कत होती है. वहीं तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन अब तक हुए मुकाबलों में स्पिनर ज्यादा कारगर दिखे हैं. मैदान पर अब तक 64 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीमों
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।