Sports
IND vs SA Head to Head in T20: भारत या दक्षिण अफ्रीका, टी20 में कौन सी टीम ज्यादा मजबूत? सुपर-8 मुकाबले से पहले देखें पूरा रिकॉर्ड
भारत और दक्षिण अफ्रीका, दोनों टीमें लीग स्टेज में अपने चारों मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंची हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस राउंड में अब दोनों टीमें अपना पहला मैच एक दूसरे के खिलाफ खेलेगी. याद दिला दें कि रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने पिछले संस्करण का खिताब फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ही जीता था. जानिए रिकॉर्ड बुक में दोनों में से कौन सी टीम ज्यादा बेहतर है. सबसे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं. भारत और साउथ अफ्रीका ने 4-4 मैच जीते हैं, लेकिन नेट रन रेट भारत (+2.500) का दक्षिण अफ्रीका (+1.943) है. टॉप-5 रन स्कोरर में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्क्रम चौथे नंबर पर हैं, जिन्होंने 178 रन बनाए हैं. 176 के साथ ईशान किशन पांचवें नंबर पर है, दोनों में सिर्फ 2 रन का ही फर्क है. टॉप-5 विकेट टेकर की बात करें
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।