Sports
IND vs SA मैच से पहले चोटिल हुआ भारतीय गेंदबाज, अभ्यास के दौरान हार्दिक पांड्या के शॉट पर लगी गेंद
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया का पहला मैच रविवार, 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के साथ है. एडन मार्क्रम एंड टीम ने भी लीग स्टेज के सभी मैच जीते थे. पिछले संस्करण की दोनों फाइनलिस्ट के बीच होने वाला मुकाबला टक्कर का होगा, लेकिन उससे पहले भारतीय खेमे से एक चिंतित करने वाली खबर आई. अभ्यास के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज चोटिल हो गए. रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या के एक तेज शॉट से सिराज चोटिल हुए. मोहम्मद सिराज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए थे. हालांकि इसके बाद जसप्रीत बुमराह टीम में लौटे और सिराज को बाहर बैठना पड़ा. अभी टीम इंडिया अहमदाबाद में है, जहां (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच होगा. शुक्रवार शाम को अभ्यास के दौरान हार्दिक पांड्या के शॉट से मोहम्मद सिराज के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।