एनशॉर्ट्स
'राहुल गांधी हाए-हाए…', मुंबई में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता को दिखाए काले झंडे, AI समिट को लेकर बढ़ा बवाल
दिल्ली में आयोजित AI समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद से देश में बवाल बढ़ता जा रहा है. दिल्ली कांग्रेस कार्यालय समेत देशभर में कई जगहों पर कांग्रेस दफ्तर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. इसी दौरान शनिवार (21 फरवरी) को मुंबई में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल गांधी का काफिला गुजरने के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता हाथों में राहुल गांधी को पोस्टर लेकर और काला झंडा लेकर विरोध करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान राहुल गांधी हाय-हाय के नारे भी लगाए गए. मुंबई में पेशी के लिए पहुंचे राहुल गांधीलोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी 2014 के आरएसएस मानहानि मामले में भिवंडी के अतिरिक्त सत्र न्यायालय में पेश होने के लिए मुंबई पहुंचे. उनकी पेशी से पहले भिवंडी के स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।