Sports
Watch: पाकिस्तान के कोच ने भी की बाबर आजम की बेइज्जती? कम स्ट्राइक रेट पर यूं लिए मजे; वीडियो वायरल
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मुकाबला आज सुपर-8 में न्यूजीलैंड के साथ है. टीम ने ग्रुप स्टेज के 4 में से 3 मैच जीते थे, हालांकि इनमें कई बड़े खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल उठे. शाहीन शाह अफरीदी को तो चौथे मैच की प्लेइंग 11 से ही बाहर कर दिया गया, जबकि नामीबिया के खिलाफ हुए उस मैच में बाबर आजम को पांचवें नंबर तक बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा गया. अब बाबर की बल्लेबाजी क्रम को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने जो कुछ कहा, उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच से पहले हुई प्रेस कांफ्रेंस में एक पत्रकार ने पाकिस्तान के हेड कोच से पूछा कि 'बाबर आजम को चौथे नंबर पर क्यों खिलाया जा रहा है? वह पहले पाकिस्तान के लिए ओपनिंग करते थे, बीबीएल और अन्य लीग में भी वह ओपन करते हैं
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।