एनशॉर्ट्स
'विदेशी ताकतों के आगे झुक गया कोर्ट…', ट्रंप ने लगाया 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ, जानें कब से होगा लागू
टैरिफ को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (20 फरवरी) को बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने सभी देशों पर 10 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने की बात कहीं. उन्होंने कहा कि वो सेक्शन-122 के तहत नया आदेश साइन करेंगे, जो मौजूदा टैरिफ के ऊपर एक्स्ट्रा 10 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा. व्हाइट हाउस की फैक्ट शीट के अनुसार ये नया टैरिफ 24 फरवरी को रात 12:01 बजे से प्रभावी होगा. अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए वैश्विक टैरिफ को निरस्त कर दिया. कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रपति IEEPA के तहत कांग्रेस की मंजूरी के बिना टैरिफ नहीं लगा सकते, क्योंकि व्यापार और राजस्व से जुड़े मामलों का संवैधानिक अधिकार कांग्रेस के पास है. विदेशी ताकतों के आगे झुक गया कोर्ट- ट्रंप सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते कहा कि यह
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।