Sports
टी20 विश्व कप में पाकिस्तान का ये बल्लेबाज तोड़ सकता है विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, चाहिए सिर्फ इतने रन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साहिबजादा फरहान हैं, जिन्होंने 4 मैचों में 220 रन बनाए हैं. उनकी निगाहें विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर है, जो भारतीय बल्लेबाज ने 2014 में बनाया था. पाकिस्तान जारी संस्करण के सुपर-8 में पहुंच गया है, इसका मतलब उनके 3 मैच कंफर्म हैं. साहिबजादा फरहान ने नीदरलैंड के खिलाफ 47 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी. यूएसए के टीम के खिलाफ उन्होंने शानदार 73 रन बनाए, हालांकि टीम इंडिया के खिलाफ उनका बल्ला खामोश रहा. हार्दिक पांड्या ने उन्हें पहले ही ओवर में शून्य पर आउट किया था, लेकिन इसके बाद उन्होंने नामीबिया के खिलाफ ऐतिहासिक शतक जड़ा. वह टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने, ये इस फॉर्मेट में उनकी पहली सेंचुरी थी. कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ के लिए चाहिए इतने रन टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।