एनशॉर्ट्स
'बोलने की औकात हो तभी मुंह खोलना चाहिए', इंटरनेट पर एक्टर्स की ट्रोलिंग पर बोले शाहिद कपूर
बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के सितारों को अक्सर किसी न किसी वजह से सोशल माडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. वहीं ओ रोमियो एक्टर शाहिद कपूर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान इंटरनेट पर एक्टर्स को मिलने वाली लगातार ट्रोलिंग पर अपनी राय शेयर की. इंटरनेट पर सितारों की ट्रोलिंग को लेकर क्या बोले शाहिद कपूर? द राइट एंगल पॉडकास्ट पर एक्टर ने कहा कि अपनी ज़िंदगी में पब्लिक ओपिनियन को आने देना और खुद को संभालकर रखना, चाहे इंटरनेट पर कोई कुछ भी कहे, इन दोनों के बीच बैलेंस बनाना ज़रूरी है. शाहिद कपूर ने कहा, “यह एक मुश्किल सफ़र है क्योंकि आपको खुलना पड़ता है, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना पड़ता है कि आप अपने सिस्टम में क्या और कितना बैठने देते हैं. क्या आप हर सुबह उठकर सबको खुश करना चाहते हैं या खुद को खुश करना चाहते हैं?” एक्टर ने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।