Sports
'बाबर आजम को तो…', NZ vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने दिया बड़ा बयान, अपनी ही टीम पर भड़के
आज टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच है, जो शाम 7 बजे से आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. सुपर-8 के इस मुकाबले से पहले शाहिद अफरीदी ने जोर दिया कि बाबर आजम को ओपन करना चाहिए. उन्होंने सईम अयूब को लेकर कहा कि वह पिछले काफी समय से ओपनिंग करते हुए प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. अफरीदी अपनी टीम पर भड़के और यहां तक कह डाला कि अगर पहले से सोचकर गए थे कि बाबर को चौथे नंबर पर खिलाना है तो फिर आप पाकिस्तान से ही हारकर टूर्नामेंट में खेलने गए हैं. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने ये बातें समा टीवी के एक शो पर कहीं. उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है. अफरीदी ने कहा, "ठीक है कि आकिब जावेद वगैरह ने आपको टीम बनाकर दे दी. मैं वैसे किसी एक को ब्लेम नहीं करता. लेकिन मैं समझता हूं कि आप विरोधी टीम देखकर,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।