Sports
T20 World Cup 2026 Super 8: आज होगा टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 का पहला मैच, जानिए किन टीमों के बीच भिड़ंत, कब-कहां देखें लाइव
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 20 टीमों के साथ शुरू हुआ था. लीग स्टेज के बाद 8 टीमें अगले राउंड के लिए क्वालीफाई का चुकी हैं, जबकि 12 टीमों का सफर खत्म हो गया है. भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान सुपर-8 राउंड में पहुंची हैं. जानिए आज इस राउंड का पहला मैच किन टीमों के बीच है. ये मैच कब और कहां होगा, साथ में जानिए इसके लाइव प्रसारण की डिटेल्स. पहले आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का फॉर्मेट समझाते हैं. इस राउंड में पहुंची टीमों को दो ग्रुप्स में बांटा गया है. हर ग्रुप में 4 टीमें हैं, प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की सभी टीमों के साथ 1-1 मैच खेलेगी. इस राउंड के बाद ग्रुप 1 और 2 की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी, तीसरे और चौथे नंबर की टीमों का सफर खत्म हो जाएगा. आज वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।