एनशॉर्ट्स
US सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सभी देशों पर 10% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का किया ऐलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उनकी वैश्विक टैरिफ नीति को असंवैधानिक बताकर रद्द कर दिया गया. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए इसे 'अमेरिकी श्रमिकों की पीठ में छुरा घोंपना' बताया और कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे. उन्होंने 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का भी ऐलान कर दिया है. ट्रंप ने कोर्ट के फैसले को बताया शर्मनाक ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, 'मेरी टैरिफ नीति अमेरिका को फिर से महान बना रही थी, नौकरियां वापस ला रही थी. ये 6-3 का फैसला एक शर्मनाक बात है. हम वापस लड़ेंगे और जीतेंगे. ट्रंप प्रशासन ने फैसले को 'शर्मनाक' कहा और व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर बताया कि वे दूसरे कानूनों से टैरिफ दोबारा लागू करने की कोशिश करेंगे. 10% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाएंगे ट्रंप ट्रंप नई कार्रवाई की घोषणा करते हुए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।