एनशॉर्ट्स
जमानत मिलने के बाद राजपाल यादव ने किया पहला पोस्ट, फैंस के लिए कही ये बात
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव 17 फरवरी को ही चेक बाउंस मामले में जेल से छूटे हैं. जिसके बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट भी शेयर किया है. इस पोस्ट में राजपाल ने अपने तमाम फैंस को धन्यावाद दिया है और साथ ही साथ उनका एक बार फिर से दिल भी छू लिया है. राजपाल यादव का पोस्ट राजपाल यादव जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हो गए हैं. राजपाल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'आप सभी के प्यार और साथ के लिए दिल से धन्यवाद'. उन्होंने ये पोस्ट बेहद सरल और भावुक अंदाज में लिखा और एक हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी जोड़ा. View this post on Instagram
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।