Sports
कल से शुरू सुपर-8 का रोमांच, जानें टीम इंडिया का पहला मैच किसके साथ? एक क्लिक में पूरा शेड्यूल
Super 8 Schedule T20 World Cup: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में शनिवार, 21 फरवरी से सुपर-8 के मुकाबले शुरू हो रहे हैं. सुपर-8 स्टेज में सभी टीम चार-चार के 2 ग्रुप में बांटी गई हैं और इस चरण में कुल 12 मैच खेले जाएंगे. 21 फरवरी-1 मार्च तक खेले जाने वाले यही 12 मैच तय करेंगे कि सेमीफाइनल में कौन जाएगा और कौन नहीं. सुपर-8 का फॉर्मेट कुछ ऐसा है कि दोनों ग्रुप की पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में रहने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. कल सुपर-8 का पहला मैच? शनिवार, 21 फरवरी को सुपर-8 का केवल एक मैच खेला जाएगा, जिसमें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टक्कर होगी. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. आपको बताते चलें कि पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका को सुपर-8 के ग्रुप 2 में रखा गया है. सुपर-8 पहला ग्रुप: भारत, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे सुपर-8 दूसरा ग्रुप: पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।