Politics
मानहानि केस में सुल्तानपुर पहुंचकर राहुल गांधी ने दर्ज कराया बयान, गृहमंत्री अमित शाह से जुड़ा है मामला
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार (20 फरवरी, 2026) को यूपी के सुल्तानपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने एमपी-एमएलए कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाया. राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला की मानें तो उन्होंने अपने बयान को निराधार बताया और इस मुकदमे को राजनीति से प्रेरित बताया. इस मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च को होनी है. क्या है पूरा मामला? यह मामला करीब 8 साल पुराना है. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान एक प्रेस वार्ता में राहुल ने तत्कालीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में गृहमंत्री अमित शाह पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी. इसी टिप्पणी से नाराज होकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता और पूर्व को-ऑपरेटिव चेयरमैन विजय मिश्रा ने एक केस दाखिल किया था. इसे कोर्ट ने करीब तीन साल पहले स्वीकार कर लिया था. साथ ही राहुल के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश दिया था. इसी केस में पिछले साल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।