एनशॉर्ट्स
सेमीफाइनल से पहले बाहर हो जाएगी टीम इंडिया! टी20 वर्ल्ड कप पर पाकिस्तानी दिग्गज की भविष्यवाणी से हर कोई हैरान
T20 World Cup Semifinal Prediction: 2026 टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप मैच में जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आए, तब टीम इंडिया ने 61 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी. सुपर-8 में सभी टीमों को चार-चार के 2 ग्रुप में बांट दिया गया है. भारत पहले और पकिस्तान दूसरे ग्रुप में है, इसलिए सुपर-8 स्टेज में उनकी भिड़ंत नहीं होगी. मगर फाइनल और सेमीफाइनल को लेकर पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने बहुत बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है. एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर पकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ, मोहम्मद आमिर और अहमद शहजाद चर्चा कर रहे थे. सबसे पहले मोहम्मद आमिर ने भविष्यवाणी करते हुए भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी पर सवाल उठाए. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि टीम इंडिया खासतौर पर बैटिंग में बार-बार संघर्ष करती दिखी है. भारत सेमीफाइनल में नहीं जाएगा मोहम्मद आमिर ने कहा कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं जाएगी. आमिर ने कहा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।