एनशॉर्ट्स
कभी बेचा करते थे चाय, बनना चाहते थे आईएएस, लेकिन बन बैठे बॉलीवुड एक्टर
अन्नू कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. लेकिन वो कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते हैं, उनका सपना कुछ और ही था. बचपन से ही अन्नू कपूर पढ़ने में काफी अच्छे थे. ऐसे में वो आईएएस ऑफिसर बनना चाहते थे. हालांकि, उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. क्योंकि, घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. उनके पिता एक थिएटर कंपनी चलाया करते थे और मां टीचर थीं. ऐसे में घर का गुजारा करना भी काफी मुश्किल हुआ करता था. घर की परेशानियों की वजह से एक्टर को बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ी. पिता का हाथ बंटाने के लिए उन्होंने ठेले पर चाय बेकना शुरू किया और उसके बाद गलियों में घूमकर लॉटरी के टिकट भी बेचे. 22 साल में निभाई 70 साल के बुजुर्ग की भूमिका आईएएस बनने के लिए जब हर रास्ता बंद हो गया तो उन्होंने मजबूरी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।