एनशॉर्ट्स
बिटकॉइन स्कैम मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंन्द्र को मिली जमानत
पिछले कई दिनों से बिटकॉइन स्कैम मामले में फंसे बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंन्द्र को इस मामले में राहत मिल गई है. दरअसल राज कुंद्रा को इस मामले में मुंई की स्पेशल PMLA कोर्ट ने जमानत दे दी है. राज कुंद्रा के ऊपर 150 करोड़ के 'प्रोसीड्स ऑफ क्राइम' का आरोप लगा था. उनको जमानत मिलने की खबर एक्टर के वकील प्रशांत पाटिल ने दी है. क्या है पूरा मामला?ये मामला साल 2018 में पुणे के निगडी और नांदेड़ पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR से जुड़ा है. आरोप है कि 'वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड' और 'गैनबिटकॉइन' (gainbitcoin.com) के प्रमोटर अमित भारद्वाज ने निवेशकों को बिटकॉइन माइनिंग के नाम पर भारी रिटर्न का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की थी. इसी मामले में राज कुंद्रा पर भी आरोप लगे थे. ED ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा को मुख्य आरोपी अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन मिले
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।