एनशॉर्ट्स
'ये नाइंसाफी मत करें, हम आपके…', PAK सैनिकों ने आसिम मुनीर से लगाई गुहार, अपनों को पाकिस्तान ने फिर दिया धोखा
युद्ध में मारे गए सैनिकों की लाश को ना अपनाना, बंधक सैनिकों को पाकिस्तानी सेना का हिस्सा मानने से इनकार कर देना, ये पाकिस्तानी सेना की फितरत है जिसे एक बार फिर कारगिल युद्ध के 27 साल के बाद पाकिस्तान ने दोहराया है. 14 फ़रवरी को बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने तस्वीरें और वीडियो साझा करके दावा किया था कि उसके क़ब्ज़े में 7 पाकिस्तानी सैनिक है और अगर पाकिस्तानी सेना इन सैनिकों की रिहाई चाहती है तो उसे बदले में BLA के लड़ाकों को छोड़ना होगा. BLA ने सैनिकों के आदान प्रदान के लिए 7 दिनों का समय दिया था.इसके बाद पाकिस्तानी सेना के एक्स कॉर्प्स से जुड़े Proxy एकाउंट्स ने सोशल मीडिया पर दावा करना शुरू किया कि ये सैनिक पाकिस्तानी सेना के नहीं है और BLA ने फर्ज़ी AI जनरेटेड वीडियो साझा की है. इस पर एक्स कॉर्प्स ने 15 फ़रवरी को पूरी नैरेटिव कैंपेन भी चलाई. BLA
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।