एनशॉर्ट्स
Bengaluru: रिटायर्ड ISRO कर्मचारी ने बताई पत्नी की हत्या की वजह, तौलियां से दबा दिया था गला
Bengaluru Murder News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक रिटायर्ड ISRO कर्मचारी ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस जांच में पता चला है कि रिटायर्ड ISRO कर्मचारी ने यह काम इस डर से किया कि उसकी मौत के बाद उसकी देखभाल कौन करेगा. इसके बाद उसने आत्महत्या करने के बारे में सोचा, लेकिन डर के कारण उसने अपना मन बदल लिया. शुरुआती जांच का हवाला देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी गंभीर डिप्रेशन से पीड़ित था. 76 साल के आरोपी का नाम नागेश्वर राव है और वह ISRO में टीम लीडर के तौर पर काम कर रहा था. पुलिस ने बताया कि वह अभी कुछ मानसिक समस्याओं का इलाज करा रहा था. यह घटना बुधवार सुबह व्हाइटफील्ड इलाके के बोम्मनहल्ली में सीनियर सिटिज़न्स के रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स ‘द वर्चुओसो’ में हुई. हत्या के बाद 20 मिनट तक बॉडी के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।