एनशॉर्ट्स
'उन्होंने बहुत बड़ी गलती की', एलियन को लेकर ओबामा ने ऐसा क्या कहा, भड़के ट्रंप,
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बराक ओबामा पर एलियन्स से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप लगाया है, जिससे एक बार फिर Unidentified Aerial Phenomena (UAP) और UFO पर बहस तेज हो गई है. ट्रंप ने कहा कि अगर ओबामा की ये टिप्पणियां किसी मौजूदा राष्ट्रपति को दी गई खुफिया जानकारी पर आधारित हैं तो ये संवेदनशील राष्ट्रीय सुरक्षा जानकारी को उजागर करने के बराबर हो सकती हैं. एलियंस मौजूद हैं- ओबामाट्रंप ने आरोप लगाते हुए कहा, 'उन्होंने (ओबामा) इन आरोपों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया. उन्होंने इसे गोपनीय जानकारी से निकाला. उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था. ओबामा ने बहुत बड़ी गलती की है.' हाल ही में पॉडकास्टर ब्रायन टायलर कोहेन के साथ एक इंटरव्यू में जब ओबामा से पूछा गया कि क्या एलियंस वास्तव में मौजूद हैं तो उन्होंने कहा, 'वे मौजूद हैं, लेकिन मैंने उन्हें नहीं देखा है और उन्हें एरिया 51 में नहीं
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।