एनशॉर्ट्स
Epstein File: पूर्व प्रिंस एंड्रयू की जन्मदिन पर गिरफ्तारी से रॉयल फैमिली में हलचल! कड़ी पूछताछ के बाद रिहा, जानें पूरा मामला
ब्रिटेन की राजशाही गुरुवार (19 फरवरी 2026) को पूर्व प्रिंस एंड्रयू को जेफ्री एपस्टीन से जुड़े मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद कई घंटों तक पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया. ब्रिटिश इतिहास में राजपरिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई बेहद अजीब मानी जा रही है. हैरानी की बात ये है कि प्रिंस एंड्रयू को उनके 66वें जन्मदिन के दिन ही गिरफ्तार किया गया. गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे पुलिस ने नॉरफ़ॉक स्थित शाही सैंड्रिंघम एस्टेट पर स्थित एंड्रयू के नए आवास पर छापा मारा और उन्हें हिरासत में ले लिया. थेम्स वैली पुलिस ने आधिकारिक बयान में कहा, 'नॉरफ़ॉक के 60 वर्ष के शख्स को सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के संदेह में गिरफ्तार किया गया है.' ब्रिटेन में नियमों के तहत पुलिस ने नाम सार्वजनिक नहीं किया. शाम तक पुलिस ने पुष्टि की कि गिरफ्तार व्यक्ति को जांच के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।