Sports
पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उड़ाया अपनी ही टीम का मजाक, कहा- 'अब भारत हमको सीरियस नहीं…'
पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में पहुंच गई, लेकिन लीग स्टेज में उनकी टीम कमजोर नजर आई. टीम इंडिया से बुरी तरह हारने से पहले पाकिस्तान नीदरलैंड के खिलाफ भी हारते-हारते बची थी. वर्तमान की पाकिस्तान क्रिकेट टीम का खूब मजाक बनता है, लेकिन अब तो पाकिस्तान के ही पूर्व क्रिकेटर्स मजाक बना रहे हैं. ताजा बयान मोहम्मद आमिर का आया है, उन्होंने कहा कि अब भारत हमको सीरियस भी नहीं लेता. 2007 से अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 8 बार हराया है, जबकि सिर्फ 1 बार पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है. टी20 में भारत और पाकिस्तान की 17 बार भिड़ंत हुई है, इनमें 14 मैच भारत ने जीते हैं और सिर्फ 3 हारे हैं. सितंबर, 2024 के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 6 टी20 मैच जीते हैं. आमिर ने उड़ाया पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मजाक पाकिस्तान
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।