एनशॉर्ट्स
Border 2 BO Day 28: 'बॉर्डर 2’ ने 28वें दिन भी की अच्छी कमाई, जानें- 27 साल पुरानी 'बॉर्डर' से ज्यादा कमाया मुनाफा या रह गई पीछे?
अनुराग सिंह निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में लगे 28 दिन हो गए हैं. शुरुआत में अच्छी कमाई के बाद, जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन वॉर ड्रामा की रफ़्तार चौथे हफ़्ते में काफ़ी धीमी दिखी. फिर भी सनी देओल और वरुण धवन स्टारर इस वॉर ड्रामा ने हर दिन अपने कुल कलेक्शन में इजाफा किया है. चलिए यहां जानते हैं ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 28वें दिन यानी चौथे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है? 'बॉर्डर 2’ ने 28वें दिन कितना किया कलेक्शन? सनी देओल की मच-अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज़ हुई थी. इस वॉर ड्रामा को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है. ये फिल्म रिलीज के 28 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त परफॉर्म कर रही है. यहां तक कि शाहिद कपूर की नई रिलीज ‘ओ’रोमियो’ भी इस फिल्म का बाल बांका नहीं कर पाई है. अब इसने सिनेमाघरों में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।