एनशॉर्ट्स
Trump Board of Peace: बोर्ड ऑफ पीस में अरबों डॉलर का ऐलान, फिर किसे देखकर बोले ट्रंप- 'मुझे पुरषों में दिलचस्पी नहीं, मैं तो महिलाएं…'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन में बोर्ड ऑफ पीस कार्यक्रम की अध्यता की. इस दौरान उन्होंने गाजा के पुनर्निर्माण के लिए अरबों डॉलर खर्च करने की घोषणा की. कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना का स्वागत करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, 'युवा और हैंडसम होना हमेशा अच्छा होता है. इसका मतलब यह नहीं कि हमें आपको पसंद करना ही होगा. मुझे युवा, हैंडसम पुरुष पसंद नहीं. मुझे महिलाएं पसंद हैं. पुरुषों में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है.' इस कमेंट पर कार्यक्रम में मौजूद सारे लोग हंसने लगे. बता दें कि 47 वर्षीय सैंटियागो पेना पराग्वे के लोकतांत्रिक दौर के सबसे युवा राष्ट्रपति हैं. वे एक अर्थशास्त्री और पूर्व वित्त मंत्री रहे हैं और अगस्त 2023 में कोलोराडो पार्टी के उम्मीदवार के रूप में राष्ट्रपति बने हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका गाज़ा के पुनर्निर्माण के लिए 10 अरब डॉलर देगा. उन्होंने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।